कन्नड अभिनेता पुनीत राजकुमार का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनका निधन उस वक्त हुआ, जब वो जिम में वर्क आउट कर रहे थे। पुनीत की उम्र 46 साल थी। उनके निधन से पूरे कर्नाटक और दक्षिण भारतीय सिनेमा में शोक की लहर फैल गई है।

रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 29 अक्टूबर 2021 : कन्नड अभिनेता पुनीत राजकुमार का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनका निधन उस वक्त हुआ, जब वो जिम में वर्क आउट कर रहे थे। कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार को आज सुबह 11.44 पर हार्ट अटैक  के बाद आईसीयू में भर्ती कराया गया. उनका बेंगलूरु के विक्रम अस्पताल के आईसीयू वार्ड में इलाज चल रहा था। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।पुनीत की उम्र 46 साल थी। उनके निधन से पूरे कर्नाटक और दक्षिण भारतीय सिनेमा में शोक की लहर फैल गई है।  बताया जा रहा है कि वो आज सुबह जिम में कसरत करने गए थे, जहां वर्जिश के दौरान ही उन्हें दिल का दौरा पड़ गया।उन्हें अस्पताल लेकर जाया गया लेकिन उनकी हालत देखकर डॉक्टरों के होश उड़ गए। खबरों के मुताबिक उनके भाई  शिवराजकुमार और यश भी वहीं पर जिम कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network