आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 23 मार्च 2023 : सासाराम : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सासाराम नगर इकाई के द्वारा वर्ष प्रतिपदा सह चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर पथ संचलन का आयोजन साईं उत्सव महल महावीर स्थान गौरक्षणी से किया गया जिसका नेतृत्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रोहतास विभाग के विभाग प्रचारक सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में किया गया।

मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक राजकुमार सिन्हा उपस्थित थे उन्होंने संघ के स्थापना काल से आज तक के इतिहास के बारे में विवरण देते हुए बताया कि संघ के कार्यकर्ता अनुशासन और शील के लिए जाने जाते हैं उन्होंने इस कड़ी में अपनी बात आगे कहते हुए बताया कि स्वयंसेवकों को कार्य विस्तार दैनिक शाखा को मजबूत करना सामाजिक समरसता के साथ ही संघ कार्य के लिए बनाए गए विभिन्न गतिविधि सामाजिक सद्भाव गौ सेवा कुटुंब प्रबोधन धर्म जागरण जैसे विभिन्न आयामों पर उन्होंने चर्चा की और शताब्दी वर्ष तक संघ कार्य को घर-घर पहुंचाने की बात कही। पथ संचलन महावीर स्थान मंदिर के प्रांगण से होते हुए गौरक्षणी ओवरब्रिज पोस्ट ऑफिस कचहरी काली स्थान होते हुए पुनः महावीर स्थान मंदिर के प्रांगण में आकर संपन्न हुआ।

इस पथ संचलन में आर एस एस के नगर संघचालक विजय तुलस्यान, नगर कार्यवाह सुजीत चौबे, जिला प्रचार प्रमुख क्षितिज सिंह, शताब्दी विस्तारक अमरेंद्र कुमार, नगर शारीरिक प्रमुख विनीत राय नगर व्यवस्था प्रमुख यमुना जी, राजू सोनी, पिंटू शर्मा मनोज सोनी जितेंद्र सिंह शशिकांत चौबे विपिन कुमार गोपाल पांडे सोनू कुमार अरुण कुशवाहा सहित अन्य स्वयंसेवकों ने पथ संचलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network