आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 23 मार्च 2023 : सासाराम : सम्राट अशोक जयंती समारोह जिसे भारतीय जनता पार्टी लगातार मनाती चली आ रही है,भाजपा भारतीय संस्कृति,परंपरा को हमेशा महत्व देती आ रही है,आगामी 02 अप्रैल को भारत के गृहमंत्री सह सहकारिता मंत्री अमित शाह का स्थानीय रेलवे स्टेडियम में अखंड भारत के सम्राट अशोक की जयंती के अवसर पर आगमन है। विगत वर्षों से भारत के आठ शिलालेखों में बिहार में एकमात्र शिलालेख जो सासाराम के चंदन पहाड़ी पर स्थित है उसे अतिक्रमण कर मजार का स्वरूप दे दिया गया था, जिसे यहां के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने लगातार उठाया और हमारे विधान परिषद में प्रतिपक्ष के नेता जिन्हें शीर्ष नेतृत्व ने आज हीं प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है इसे आंदोलन का स्वरूप दिये तब तुष्टिकरण की नीति पर चलनेवाली नीतीश सरकार ने इसे मुक्त कराया। यह बात निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद संजय जायसवाल ने भाजपा, रोहतास के स्थानीय कार्यालय में यहां के भाजपा के रोहतास, कैमूर व औरंगाबाद जिला के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व नेताओं को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा की भाजपा की केन्द्र सरकार इस ऐतिहासिक क्षेत्र को पर्यटन का एक प्रमुख केन्द्र के रुप में विकसित होते देखना चाहती है जिसके लिए हमारे यशस्वी गृहमंत्री जिन्होंने कई राष्ट्रीय निर्णय लेकर अपनी ऐतिहासिक संकल्प शक्ति से भारत के पुनरुत्थान का काम किये और कर रहे हैं,ऐसा हीं कार्य बिहार के इस ऐतिहासिक धरती से भी होगी।सम्राट अशोक भारत के स्वर्णिम इतिहास हैं। कार्यकर्ताओं से उन्होंने अपील की गृहमंत्री अमित शाह की सभा का लोगों के बीच संदेश देकर स्थानीय लाखों नागरिकों को उनकी सभा में बुलायें।

निवर्तमान अध्यक्ष डॉ.संजय जायसवाल ने सभी कार्यकर्ताओं, नेताओं से यह भी अपील की शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधानपरिषद के उम्मीदवार जीवन कुमार व स्नातक क्षेत्र के उम्मीदवार विधानपरिषद के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह को अवश्य विजयी बनायें।उन्होंने कार्यकर्ताओं का ध्यान आकृष्ट कराते हुये कहा की यही उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने चुनाव के समय शिक्षकों से कई वादे किये थे जो सरकार बनाने के बाद शिक्षकों के साथ क्या व्यवहार कर रहे हैं छिपा नहीं है।
कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के पश्चात जिला की कोर कमिटी के साथ भी उन्होंने बैठक की। बैठक से पहले निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखा जिला के सुदूर क्षेत्रों में गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम की सूचना के लिए रवाना किया,तत्पश्चात भाजपा जिला कार्यालय में संगठन के पितृपुरुष डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी व पं. दीनदयाल उपाध्याय के छवि पर माल्यार्पण कर राष्ट्रगीत वंदेमातरम् के गायन से बैठक का शुभारंभ किया।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुशील कु.चंद्रवंशी व संचालन जिलाउपाध्यक्ष अशोक साह ने की।

बैठक में मंचासीन व उपस्थित लोगों में प्रमुखतः प्रदेश महामंत्री संजीव चौरसिया, प्रदेश मंत्री अजय यादव, प्रदेश मंत्री रुपनारायण मेहता, विधान पार्षद विनीत जी,कार्यक्रम प्रभारी रत्नेश कुशवाहा,जिलाध्यक्ष कैमूर मनोज जायसवाल, जिलाध्यक्ष औरंगाबाद मुकेश शर्मा, जिला प्रभारी रोहतास जितेंद्र पांडेय, पूर्व प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह,जिला महामंत्री शशिभूषण प्रसाद, विजय सिंह,पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद, राजेश्वर राज,ईं.सत्यनारायण सिंह यादव, पूर्व विधायक शिवेश राम,रिंकी पांडेय, निरंजन राम,अशोक सिंह, जिलाउपाध्यक्ष संतोष पटेल, डॉ.शरतचंद्र संतोष, विवेक सिंह, रेखानागमणि, परमहंस सिंह,डॉ.सचिन कु.सिंह, पुष्पा चौहान, अधि.रविन्द्र सिंह कुशवाहा,राकेश सिन्हा, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह, राजेन्द्र सिंह भोला, जिलाप्रवक्ता मंगलानंद पाठक, नवीनचंद साह, सत्यनारायण पासवान, अमृता सिंह,प्रमोद कुशवाहा, जिलाप्रवक्ता संजय तिवारी, अखिलेश पांडेय,श्रीमती पूनम सिंह, आरती गुप्ता,पंकज सिंह, सरताज हुसैन, सुधीर चंद्रवंशी,रामायण पासवान,रोहित सिंह राजपूत, सुमित सिंह बिट्टू,सत्येंद्रसिंह, गुप्तेश्वर गुप्ता,रविन्द्र कुशवाहा, गीता पांडेय, रेशमा पटेल, अभिषेक तिवारी, ईंद्ऋजीत सिंह, संजीव गुप्ता, डॉ.शिवनाथ चौधरी, मुन्ना शर्मा, सुजीत गोंइ,मृत्युंजय शुकै,गुड्डू सिंह, विशालदेव, श्रीराम सिंह, प्रणव पांडेय, विनोद कुशवाहा, लालबाबू, उमेश पांडेय, पिंटु सिंह, परमेश्वर सिंह, विनोद पासवान, अभिषेक सिंह, विकास तिवारी, शशिभूषण रॉय इत्यादि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network