आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 29 अगस्त 2022 : सासाराम : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आज दिनांक 29.08.2022 को जिला पदाधिकारी, रोहतास द्वारा रोहतास जिलान्तर्गत सासाराम में साईकिल रैली का आयोजन किया गया। जिसमें उप विकास आयुक्त, रोहतास, नगर आयुक्त, नगर निगम सासाराम, अपर समाहर्ता, रोहतास, अनुमंडल पदाधिकारी, डिहरी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, डिहरी, अनुमंडल पदाधिकारी, सासाराम के साथ सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, NCC एवं विद्यालयों के छात्रों ने साईकिल रैली में भाग लिया। यह रैली सासाराम अवस्थित NH.02 TOLL PLAZA से प्रातः 07ः00 बजे प्रारंभ होकर न्यू स्टेडियम, फजलगंज सासाराम में समाप्त हुआ।

मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के अवसर पर इस रैली का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी, महोदय ने सभी विद्यार्थियों से खेल-कूद में बढ़ चढ कर हिस्सा लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया तथा निरंतर लक्ष्य की ओर केन्द्रित होकर परिश्रम करने का मंत्र दिया। साथ ही सभी जिलावासियों को खेलकूद एवं व्यायाम की उपयोगिता के बारे में बताते हुये दिनचर्या में लागू करने हेतु प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network