नोखा। कोविड-19 का पल्स पोलियो अभियान पर भी प्रभाव पड़ा है। बच्चों को कोविड-19 से बचाव को ले पोलियो कर्मियों को इसबार खास ट्रेंड किया गया है। बच्चों को पोलियो की दवा टच फ्री पिलायी जा रही है। उनके अंगुलियों पर पहले जैसा स्याही नहीं लगायी जा रही है। बताया जाता है कि पल्स पोलियो अभियान में कोई बच्चा दवा पीने से छुटे नहीं इसको ले दवा पीने के बाद पोलियोकर्मी बच्चे के अंगुली पर स्याही लगा देते है। कोविड के कारण कर्मी पोलियो रोधी खुराक पिलाते समय थ्री लेयर मास्क व सेनिटाइजर से लैस रह रहे है। वहीं पल्स पोलियो अभियान के दौरान बच्चों की उंगलियों पर स्याही नहीं लगा रहे। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी शशिकांत प्रभाकर ने बताया कि इस बार करोना संक्रमण को देखते हुए बच्चों को टच फ्री पोलियो रोधी दवा पिलाई जा रही है। अभियान तीन दिसंबर तक चलेगा। इस अभियान में पोलियो कर्मियों को फेस मास्क भी दिया गया है। अभियान में शून्य से पांच साल तक के बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाई जा रही है। अभियान के दौरान बस स्टैंड, चौक – चौराहा पर ट्रांजिट टीम को लगाया गया है। भीड़भाड़ वाले जगहों पर भी इसका ध्यान रखा जा रहा है कि कोई भी कोई बच्चा खुराक पीने से वंचित नहीं रहे। पोलियो की वैक्सीन सभी जगह पहुंचे इसके लिए डिपो और सब डिपो बनाया गया और उसकी मॉनिटरिंग के लिए सुपरवाइजर को लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network