आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 09 मार्च 2022 : डेहरी-ऑन-सोन । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोन कला केंद्र द्वारा शहर के पानी टंकी मुहल्ला स्थित आवासीय सनबीम पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के संरक्षक व शहर के जाने माने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ एस बी प्रसाद ने कहा कि आदि काल से नारी शक्ति की पूजा होती आई है. आज भी नारी हम सबों के लिए पूजनीय व वंदनीय हैं। नारी किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है। आज उन्हें सम्मानित करने के मौके पर उपस्थित होकर मैं व संस्था के सभी सदस्य अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय की प्राचार्य अनुभा सिन्हा, सरोज चौबे, अनुराधा रस्तोगी, रंजना सिन्हा, संगीता श्रीवास्तव, रत्ना सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर महिला कॉलेज की हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. गीता पांडेय, पीएनबी की सीनियर मैनेजर श्वेता मिश्रा (जन्मांध), डॉ रंजना सिन्हा, अनुराधा रस्तोगी, डॉ सरोज चौबे सहित दर्जनों महिलाओं को अंग वस्त्र, मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर संस्था के संरक्षक मंडल के सदस्य डॉ. रागिनी सिन्हा, डॉ एस बी प्रसाद, राजीव रंजन सिन्हा उर्फ पन्नूजी,पूर्व विधायक इंजीनियर सत्यनारायण सिंह, संस्था के अध्यक्ष पारस प्रसाद, उपाध्यक्ष नन्द कुमार सिंह, सचिव सत्येंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, उप सचिव प्रीति सिन्हा व सुशील कुमार सिन्हा, मीडिया सेल सह सलाहकार समिति के सदस्य जग नारायण पांडेय, चंद्रगुप्त मेहरा, मुकेश पांडेय, जय प्रकाश मौर्य व उदय कुमार गुप्ता, सदस्य महेंद्र बाबू, कन्हैया मुखिया, राजू सिन्हा, वीरेंद्र कुमार, भोला लाल दास, मनीष अग्रवाल, डॉ रीना कुमारी,डॉ सी. के. आनन्द,आलोक कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network