आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 09 मार्च 2022 : डेहरी ऑन सोन । स्थानीय पुलिस केंद्र के मैदान में मिशन निर्भया के तहत प्रोजेक्ट सशक्त के बैनर तले महिला आत्मरक्षा के निशुल्क प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए एसपी आशीष भारती ने कहा कि महिलाओं को आत्मरक्षा दिया जा रहा है कराटे का प्रशिक्षण उनमें आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को हर क्षेत्र में सशक्त बनाना राष्ट्र का उद्देश्य है। इसी उद्देश्य को लेकर लड़कियों और महिलाओं को सशक्त बनाने का प्रयास जारी है। उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा के लिए कराटे का प्रशिक्षण मधेपुरा से आई सोनी राज, विजय कुमार व सावंत कुमार दे रहे हैं। एसपी ने बताया कि यह प्रशिक्षण स्थानीय पुलिस कमांडो द्वारा चलाया जाता रहेगा। इस प्रशिक्षण में आम लड़कियां और महिलाएं भी निशुल्क प्रशिक्षण ले सकती हैं। मौके पर सार्जेंट मेजर रमाकांत प्रसाद व अन्य पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network