दावथ : पति को दीर्घायु होने के लिए पत्नी ने बुधवार को निर्जला उपवास रख करवा चौथ व्रत किया। व्रत को लेकर यहां सुहागिनों में खासा उत्साह देखा गया। देर रात चांद को निकलते ही व्रतियों ने चलनी से पति दीदार को किया। फिर पति के हाथों से ही जल ग्रहण कर व्रत को तोड़ा। व्रत को लेकर सुहागिने दिनभर उपवास रख। रात होने का इंतजार किया। इस तरह जब चांद निकला तो उसे जल्दी से दीदार कर व्रत का समापन किया। वहीं जिन सुहागिनों के पतिदेव यहां नहीं है और वे प्रदेश हैं वह महिलाएं मोबाइल पर ऑनलाइन उन्हें देखकर व्रत का समापन किया। दावथ प्रखंड में इस व्रत को लेकर सुहागिनों में खासा उत्साह देखा गया।

ऐसे तो यहां इस व्रत को बहुत कम ही सुहागिनी करती हैं, लेकिन इस बार काफी संख्या में महिलाएं इस व्रत को रखी। व्रती अनु मिश्रा, मालती मौर्या, सुलेखा पिदर्शनी आदि ने बताया कि यह पर्व पति को दीर्घायु होने के साथ-साथ घर में सुख समृद्धि और शांति रहने के लिए की जाती है। इस व्रत को पूरे सोलह शृंगार कर के की जाती है। व्रत पर सुहागिनी नए परिधान पहनती है और रात को चांद का दीदार कर पंडितों को यथासंभव दान भी देती हैं। बताते चले करवा चौथ का व्रत कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्थी को मनाया जाता है। व्रतियों ने। चांद को निकलते हैं उसे चलनी से दीदार किया। पति को देखा और उनके पांव छुए, फिर उनके ही हाथ से पहले जल ग्रहण कर फिर उपवास को तोड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network