नोखा। नगर पंचायत नोखा में कचरा प्रबंधन का समुचित व्यवस्था नहीं की जा सकी है। कचरा प्रबंधन को लेकर दो साल पहले कचरा घर बनाया गया। जिसमें कचरा प्रबंधन के अंतर्गत वर्मी कम्पोष्ट तैयार करने व प्लास्टिक से आय का जरिया अपनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
कचरा घर का उद्घाटन तत्कालीन अध्यक्ष ताराचंद सिंह व ईओ सुशील कुमार के द्वारा किया गया। लेकिन, घर मे कचरा रखने की बजाय बाहर में यत्र-तत्र कचरा रखा जा रहा है। नगर के वार्ड आठ के उत्तरी भाग व वार्ड सात के पश्चिमी भाग कचरा से उठ रहे दुर्गंध का केंद्र बना हुआ है। कचरा से उठ रहे दुर्गंध ने लोगों के जीवन को नारकीय बना दिया है। वार्ड नं आठ एवं वार्ड सात के पार्षद ताराचंद सिंह ने बताया कि कचरा प्रबंधन को दुरुस्त करने के लिये नगर कार्यालय में बार बार मुद्दा उठाया गया। लेकिन अब तक कचरा प्रबंधन की समुचित व्यवस्था नहीं की जा सकी है। इस संबंध में नगर के कार्यपालक पदाधिकारी बसंत कुमार ने बताया कि कचरा घर के निर्माण के बाद नगर का चुनाव का समय आ गया। इसके बाद लॉकडाउन के कारण अब तक कचरा प्रबंधन नहीं किया जा सका हैं। जल्द ही कचरा प्रबंधन को व्यवस्थित किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network