डेहरी ऑन सोन : थाना क्षेत्र के सुअरा ग्राम में खलिहान में आग लग जाने से वहां रखा 30 बीघा फसल का धान का बोझा जलकर राख हो गया। वीडियो अरुण कुमार के अनुसार सुअरा ग्राम के किसान विजय पासवान शिवाजी गोसाई राजू कुमार महेंद्र सिंह सुनील सिंह के 30 बीघा खेत से कटा हुआ धान खलिहान में रखा हुआ था। अचानक आग लग जाने से जलकर राख हो गया। आग लगने से लाखों की क्षति का अनुमान है ।आग लगने का कारण अज्ञात है।