स्वर्गीय रामायण राय की 5वीं पुण्यतिथि मनी

सासाराम। प्रखंड क्षेत्र के कुशही  गांव में गुरुवार को रामायण राय की पांचवी पुण्यतिथि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित डीएम पंकज दीक्षित ने उनके मूर्त्ति पर माल्यार्पण अर्पित करते हुए कहा कि किसान श्री से नवाजे गए स्व रामायण राय  किसानों के प्रेरणा स्रोत थे। हमेशा समाज सेवा के साथ-साथ किसानों के हित की बात किया करते थे। स्वर्गीय रामायण राय के पुत्र सह मुख्यमंत्री के आप्त सचिव दिनेश कुमार राय ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। वही स्वर्गीय रामायण राय की पांचवीं पुण्यतिथि पर डीएम पंकज दीक्षित ने एक आम का पौधा भी लगाया। माल्यार्पण करने वालों में जिला पार्षद शकील अहमद, पूर्व मुखिया अवध बिहारी राय, का दामोदर नाथ सिंह, भाजपा नेता महेंद्र गुप्ता, पूर्व मुखिया अनिल कुमार राय, पूर्व पैक्स अध्यक्ष बनारसी सिंह, रामपुर प्रतिनिधि रंजन कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष गोवर्धन सिंह, सुबोध कुमार राय, श्रीराम राय, नरेंद्र कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, कमलेश कुमार राय, शिक्षक संतोष कुमार सिंह एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network