सासाराम। कोविड-19 महामारी को देखते हुए राज्य सरकार ने लोगों को अपने घरों में ही छठ पूजा करने एवं अर्घृय देने के लिए गाइडलाइन जारी किया है। जिसके तहत पूजा कमिटियां एवं जिला प्रशासन लोगों को अपने घरों में हीं छठ करने के लिए लगातार प्रेरित कर रहा हैं। बावजूद इसके जिले के विभिन्न जगहों स्थित छठ घाटों पर व्रतियों द्वारा सारी तैयारियां की जा रही हैं। जिसको लेकर जिलाधिकारी पंकज दीक्षित बृहस्पतिवार को शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण करने निकल पड़े। इस दौरान डीएम ने लालगंज नहर स्थित त्रिलोचन घाट, बेदा सूर्य मंदिर, फजलगंज दुर्गा कुंड सहित शहर के कई घाटों की तैयारियों का जायजा लिया तथा छठ घाटों पर जिला प्रशासन की तरफ से की जाने वाली बिजली, पानी, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी समुचित व्यवस्थाओं के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने पूजा कमेटी के सदस्यों को घर पर हीं छठ पूजा करने के लिए लोगों को लगातार प्रेरित करते रहने के लिए कहा। साथ हीं जिला प्रशासन एवं पूजा कमेटी सभी छठ घाटों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन एवं मास्क की अनिवार्यता सुनिश्चित करेंगे। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह, एएसपी अरविंद प्रताप सिंह, सदर एसडीओ मनोज कुमार, नगर थानाध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
अकोढ़ीगोला प्रखंड
करहगर प्रखंड
काराकाट प्रखंड
कोचस प्रखंड
चेनारी प्रखंड
डेहरी अनुमंडल
डेहरी प्रखंड
तिलौथू प्रखंड
दावथ प्रखंड
दिनारा प्रखंड
नासरीगंज प्रखंड
नोखा प्रखंड
नौहट्टा प्रखंड
बिक्रमगंज अनुमंडल
बिक्रमगंज प्रखंड
बिहार
राजपुर प्रखंड
रोहतास जिला
रोहतास प्रखंड
शिवसागर प्रखंड
संझौली प्रखंड
सासाराम अनुमंडल
सासाराम प्रखंड
सूर्यपुर प्रखंड