आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 04 जनवरी 2022 : सासाराम : जिलाधिकारी रोहतास श्री धर्मेन्द्र कुमार द्वारा डीडीसी, रोहतास सह नगर आयुक्त , सासाराम , श्री शेखर आनंद, अनुमंडल पदाधिकारी, सासाराम, श्री मनोज कुमार एवं विभिन्न कार्यपालक अभियंता के साथ सासाराम नगर के विभिन्न पार्कों के सौंदर्यीकरण इत्यादि के संबंध में संबंधित स्थलों पर जाकर उनका मुआयना करते हुए संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए।

https://youtu.be/PXEdAF6GlqI

ज्ञातव्य है कि सासाराम नगर में अतिक्रमण मुक्ति के पश्चात नगर के विभिन्न पार्कों के एवं शेरशाह रौज़ा के आसपास के इलाकों के सौंदर्यीकरण हेतु जिलाधिकारी महोदय की विशेष पहल का ये विजिट एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उक्त भ्रमण/निरीक्षण के क्रम में,जिलाधिकारी महोदय द्वारा सर्वप्रथम नेहरू पार्क विजिट किया गया। नेहरू पार्क को नगर का मुख्य रिक्रिएशन प्लेस बनाने हेतु जिलाधिकारी रोहतास श्री धर्मेन्द्र कुमार ने पार्क परिसर में वाकिंग ट्रैक, ओपन जिम, सौंदर्यीकरण आदि के संबंध में संबंधित अधिकारियों को विस्तृत निर्देश दिये।

  • माँ ताराचंडी धाम के समीप स्थित पार्क एवं धाम के पृष्ठवर्ती पथों के सौंदर्यीकरण हेतु भी आवश्यक निदेश जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिया गया।
  • सासाराम, पुराने थाने के समीप स्थित अशोक कन्वेंशन हॉल के upscaling एवं सौंदर्यीकरण का निदेश भी जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिया गया।
  • ऐतिहासिक शेरशाह के मक़बरे के आसपास के क्षेत्रों का ,अतिक्रमण हटने के पश्चात, सौंदर्यीकरण हेतु भी डिटेल्ड निदेश जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिये गये।
  • फजलगंज इलाके में अवस्थित दुर्गा कुंड का भ्रमण कर उस स्थान के सौंदर्यीकरण हेतु भी आवश्यक निर्देश दिये गए।

जिलाधिकारी महोदय ने अपने भ्रमण एवं मुआयने के क्रम में, समस्त सासाराम नगरवासियों से भी अपील की कि सासाराम एक पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्व का शहर है।इसे साफ-सुथरा, अतिक्रमण- मुक्त, स्वच्छ एवं सुंदर बनाने तथा उक्त सौंदर्य को निरंतर मेन्टेन रखने हेतु सभी नगरवासियों विशेषकर युवाओं को आगे आना होगा तभी राज्य सरकार और ज़िला प्रशासन द्वारा इस दिशा में किये जा रहे प्रयास सार्थक और सफल होंगे।

https://youtu.be/FU7h7zL-wPM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network