आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 12 फरवरी 2023 : पटना। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को बिहार समेत 13 राज्यों का राज्यपाल नियुक्त किया। राष्ट्रपति कार्यालय से जारी अधिसूचना के अनुसार राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर बिहार के नए राज्यपाल होंगे। वह फागू चौहान का स्थान लेंगे। अर्लेकर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल थे। राष्ट्रपति ने राज्य के नए राज्यपाल के रूप में फागू चौहान को मेघालय भेजा है।

इससे पहले महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी और लद्दाख के एल-जी राधा कृष्ण माथुर ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके इस्तीफे स्वीकार कर लिए और 13 राज्यों के राज्यपाल भी बदले।

अधिसूचना के अनुसार झारखंड के राज्यपाल रह चुके रमेश बैस महाराष्ट्र के नए राज्यपाल होंगे जबकि सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर बी.डी. मिश्रा लद्दाख के नए एल-जी होंगे।

https://youtu.be/7yLyjMKApzY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network