मंगलवार की शाम को पैतृक गांव मथवलिया लाया गया फौजी का शव

सोमवार को राजगढ़ के पास ट्रेन से गिरने से हो गयी थी फौजी की मौत

रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 16 नवम्बर 2021 : आरा। राजस्थान में ट्रेन से गिरने से मृत फौजी का शव मंगलवार की शाम आरा लाया गया। उसके बाद शव उनके पैतृक गांव मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मथवलिया ले जाया गया। मृत फौजी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मथवलिया गांव निवासी देव नारायण सिंह के पुत्र राज सिंह उर्फ अमित थे। वह राजस्थान में पोस्टेड थे। वहीं फौजी का शव आते ही शव आते ही पूरा माहौल राज सिंह अमर रहे और जबतक सूरज चांद रहेगा, तबतक राज तेरा नाम रहेगा जैसे नारों से गूंज उठा। उसके बाद जुलूस की शक्ल में शव घर तक ले जाया गया। इधर, शव आते घर में कोहराम मच गया। आरा से लेकर जवान के गांव तक मातम पसर गया। बताया जा रहा है कि फौजी राज सिंह जैसलमेर राजस्थान में पोसटेड थे। सोमवार को टेम्परोरी ड्यूटी में ट्रेन से दिल्ली जा रहे थे। तमी राजस्थान के राजगढ़ के समीप ट्रेन से गिरने से उनकी मौत हो गयी। सोमवार की शाम मौत की सूचना मिलने के बाद से ही उनके घर में रोना-धोना मच गया था। मंगलवार की शाम उनका शव आरा और उसके बाद गांव ले जाया गया। बताया जा रहा है कि वह अक्टूबर में गांव आया था। गोवर्धन पूजा के बाद लौट गया। राज की 2016 में फौजी नौकरी लगी थी। उनकी शादी 2017 में बिहिया के बासदेवपुर गांव की प्रियंका के साथ हुई थी। उनको एक पुत्र और एक बेटी है। फौजी दो भाइयों में बड़े थे। छोटा भाई अंजनी सिंह सीआरपीएफ में हैं। जवान की मौत के बाद पत्नी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं महज चार साल में हमेशा के पति को खोने के गम में प्रियंका अचेत पड़ी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network