पीड़ितों को सहायता राशि अविलम्ब भुगतान करने का मुख्यमंत्री का निर्देश |

 जिलाधिकारियों को उपलब्ध करायी गयी राशि |

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 04 मार्च 2022 :पटना : मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर आई अस्पताल (गैर सरकारी) में मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद अपनी आंखों की रौशनी गंवाने वाले 19 व्यक्तियों को मुख्यमंत्री राहत कोष से एक- एक लाख रूपये की सहायता राशि देने का निर्देश दिया है। इस संबंध में संबंधित जिलाधिकारियों को मुख्यमंत्री राहत कोष से राशि अंतरित भी कर दी गयी है। जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे सहायता राशि अविलम्ब पीड़ितों को मुहैया करा दें। ज्ञात हो कि दिनांक 22.11.2021 से 27.11.2021 के बीच मुजफ्फरपुर आई अस्पताल (गैर सरकारी) जूरन छपरा रोड नं0- 2 द्वारा मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद 19 लोगों ने अपनी आंखों की रौशनी गंवा दी थी। पीड़ितों में मुजफ्फरपुर के 9, पूर्वी चम्पारण के 02, शिवहर के 02, वैशाली के 03, समस्तीपुर 01, छपरा के 01 एवं पश्चिमी चम्पारण जिले के 01 व्यक्ति शामिल हैं।आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 04 मार्च 2022 : जिलाधिकारियों को उपलब्ध करायी गयी राशि |पटना, 04 मार्च  :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर आई अस्पताल (गैर सरकारी) में मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद अपनी आंखों की रौशनी गंवाने वाले 19 व्यक्तियों को मुख्यमंत्री राहत कोष से एक- एक लाख रूपये की सहायता राशि देने का निर्देश दिया है। इस संबंध में संबंधित जिलाधिकारियों को मुख्यमंत्री राहत कोष से राशि अंतरित भी कर दी गयी है। जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे सहायता राशि अविलम्ब पीड़ितों को मुहैया करा दें। ज्ञात हो कि दिनांक 22.11.2021 से 27.11.2021 के बीच मुजफ्फरपुर आई अस्पताल (गैर सरकारी) जूरन छपरा रोड नं0- 2 द्वारा मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद 19 लोगों ने अपनी आंखों की रौशनी गंवा दी थी। पीड़ितों में मुजफ्फरपुर के 9, पूर्वी चम्पारण के 02, शिवहर के 02, वैशाली के 03, समस्तीपुर 01, छपरा के 01 एवं पश्चिमी चम्पारण जिले के 01 व्यक्ति शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network