आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 04 मार्च 2022 : समस्तीपुर : विशेष निगरानी इकाई ने आज समस्तीपुर के भ्रष्ट सहायक जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी के दो ठिकानों पर छापेमारी की थी। छापेमारी में अकूत संपत्ति का पता चला है। विशेष निगरानी इकाई ने बताया है कि उनके द्वारा प्राप्त वेतन से 2 करोड़ 17 लाख 34 हजार 766 रु नाजायज ढंग से अर्जित किए। इस आरोप में केस दर्ज किया गया है।

तलाशी के दौरान उनकी आय से करीब 10 गुना अधिक संपत्ति का पता चला है। बेगूसराय और समस्तीपुर में छापेमारी में जमीन के 15 दस्तावेज मिले हैं। जिसकी कीमत 40 लाख रुपए है। वही बेगूसराय में 4 मंजिला आलीशान मकान जिसमें ग्राउंड फ्लोर को छोड़कर सुसज्जित 6 फ्लैट हैं। बेगूसराय के मुख्य बाजार में 4 मंजिला मकान जिसमें एक बड़ा हॉस्पिटल है। बेगूसराय में एनएच 130 पर अभियुक्त का एक मार्केटिंग कॉन्प्लेक्स है जिसमें करीब 15 दुकानें हैं ।

वहीं कोलकाता के पॉश इलाके में भ्रष्ट अफसर ने अपनी पत्नी शिव कुमारी के नाम पर आलीशान फ्लैट गीतांजलि पार्क न्यूटाउन रोड में लिया है। बेगूसराय के मंझौल ब्लॉक में 1 बीघे का एक प्लॉट के कागजात मिले हैं, जिसकी कीमत करोड़ों में है। भ्रष्ट अफसर नवीन कुमार ने अचल संपत्ति में करोड़ों का निवेश किया है। विभिन्न बैंकों के आधे दर्जन से अधिक खाता एवं चेक बुक पाया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अभियुक्त के पास 40 लाख रुपए विभिन्न बैंकों में जमा होने के प्रमाण एवं कई फिक्स डिपाजिट मिले हैं। सोना चांदी के आभूषणों की बरामद नहीं हुई है लेकिन 50 लाख रुपए के सोने के जेवरात खरीदने की रसीद मिले हैं।

अभियुक्त ने अपनी लड़की की शादी 2017 में भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी नवनीत कुमार से किया है। नवनीत कुमार पर सीबीआई ने चार्जशीट किया है और अभी निलंबित हैं । अभियुक्त शादी में लाखों रुपए खर्च किए थे। शादी का सारा इंतजाम कोलकाता के कारीगरों ने किया था। इस बिंदु पर आगे अनुसंधान किया जाएगा। जांच एजेंसी से बचने के लिए नवीन कुमार ने अपने तीन नाम बदल बदल कर विभिन्न बैंकों में खाते खोले हैं। विशेष निगरानी इकाई ने बताया है कि अभियुक्त की छवि एक भ्रष्ट पदाधिकारी की रही है। बेगूसराय में अभियुक्त के घर की तलाशी के दौरान पुलिस अधिकारियों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा और घर के परिजनों का रवैया बहुत ही असहयोगात्मक रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network