आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 30 सितम्बर 2023 : पटना : बिहार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व कौशल की जमकर सराहना की। कहा कि नीतीश कुमार दूरदर्शी हैं और प्रदेश की जनता के विकास के प्रति अति संवेदनशील भी हैं।  वे बाबा साहब, बापू और पटेल की राह पर चलने वाले पूरे देश में कमज़ोर वर्ग, दलितों, वंचितों एवं अतिपिछड़ों के एक मात्र नायक हैं।

अशोक चौधरी आज  नीतीश कुमार के गृह जिला नालन्दा में  इस्लामपुर के स्नातक कॉलेज में आयोजित जननायक कर्पूरी चर्चा कार्यक्रम में शामिल होने पहुचे थे। वहॉ  कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया इसके बाद जननायक कर्पूरी ठाकुर  के चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर वहां मौजूद कार्यकर्ता साथियों एवं आमजन को संबोधित किया। अशोक चौधरी ने कहा कि सबसे पहले नालन्दा की इस धरती को नमन करते है जिसके लाल ने पूरे देश और दुनियां को एक नई दिशा देने का काम किया। उन्होंने अपनी दूरदर्शिता और कार्यकुशलता से राज्य को ऊपर पहुँचाया है। जो नेता बड़ा होता है उसकी सोच बड़ी होती है और वह नेता चाहता है कि पारदर्शिता के साथ-साथ मूल मंत्र ‘‘न्याय के साथ विकास करने’’ की दूरदृष्टि होती है। आजादी के 70 वर्ष के बाद भी जो लोग पिछड़े पायदान पर है, जिनको राजनैतिक रूप से लाभ नहीं मिल सका, सामाजिक रूप से सबल नहीं हो सके, शिक्षा का अधिकार नहीं दिया गया वैसे लोगों को हम ताकत देने का काम करेंगे। 

अशोक चौधरी ने कहा कि हम सबके  नेता ने अपने शासन काल में इस प्रदेश में महादलित के लोगों को, दलित के लोगों को, अतिपिछड़ो को, इस प्रदेश का आधी आबादी महिलाओं को राजनैतिक रूप से सबल करने का काम किया। जिस प्रदेश को कभी बिमारू प्रदेश के नाम से लोग बुलाते थे आज माननीय नेता के नेतृत्व में यह प्रदेश देश के सबसे तेज गति से विकास दर के साथ महाराष्ट्र और गुजरात जैसे राज्यों को पीछे करते हुए आगे बढ़ने वाला राज्य बन गया हैं, आने वाले समय में माननीय नेता श्री नीतीश कुमार के कार्यकाल को स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।

इस कार्यक्रम में स्थानीय सांसद कौशलेन्द्र कुमार, विधान पार्षद नीरज कुमार, ललन सर्राफ श्रीमती रीना यादव, विधायक ललित नारायण, पूर्व मंत्री अजीत चौधरी, पूर्व विधायक चन्द्रसेन, जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र चन्द्रवशी, नालन्दा जिलाध्यक्ष अरशद, अंजुम आरा, राजीव रंजन पटेल ई. सुनील कुमार सहित एवं अनेक गणमान्यजनों की उपस्थिति रही।          

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network