आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 07 दिसंबर 2021 : रांची । झारखंड के हेमंत सोरेन ने विभिन्न जिलों के लिए 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्षों के नाम तय कर दिया है। इस संबंध में योजना एवं विकास विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को रांची जिला 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है मंत्री आलमगीर आलम को साहिबगंज, गोड्डा व बोकारो के 20सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। अन्य मंत्रियों को अन्य जिलों की कमान दी गयी है।

सभी 24 जिलों के लिए मंत्रियों को नामित किया गया है। जिले मंत्री :

1. साहिबगंज/गोड्डा/बोकारो : आलमगीर आलम

2. खूंटी /सिमडेगा/ गुमला : रामेश्वर उरांव

3 . दुमका/ देवघर/ जामताड़ा : चंपई सोरेन

4. पाकुड़ /पलामू /लातेहार : जोबा मांझी

5. रामगढ़/ लोहरदगा /हजारीबाग : सत्यानंद भोक्ता

6. धनबाद/ सरायकेला-खरसावां : बन्ना गुप्ता

7. गढ़वा /पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) : बादल पत्रलेख

8. चतरा /पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) : मिथिलेश कुमार ठाकुर

9. कोडरमा/ गिरिडीह : हाफिजुल हसन

10. रांची : जगन्नाथ महतो

https://youtu.be/FU7h7zL-wPM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network