आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 05 दिसंबर 2021 : तिलौथू रोहतास : रविवार को भारतीय जनता पार्टी रोहतास जिला पदाधिकारियो की बैठक जिलाध्यक्ष सुशील कुमार की अध्यक्षता में तिलौथू कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक 11 दिसंबर को नोखा माँ काली धर्मशाला में कराने का निर्णय लिया गया जिसका सभी पदाधिकारियो ने अनुमोदन किया। जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि 11 दिसंबर को नोखा में होने वाले जिलाकार्यसमिति बैठक में जिले के राज्यसभा सांसद,लोकसभा सांसद,विधान पार्षद,पूर्व विधायक सहित प्रदेश पदाधिकारी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मण्डल अध्यक्ष,जिला पदाधिकारी,जिला मोर्चा अध्यक्ष,जिला प्रकोष्ट संयोजक,जिला कार्यसमिति सदस्य भाग लेंगे। बैठक में जिलाध्यक्ष ने नमामि गंगे के जिला संयोजक महेन्द्र ओझा को मनोनीत किया और अंग वस्त्र से सम्मानित किए। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित जिला महामंत्री विजय सिंह,अरुण पांडेय,प्रदेश कार्यसमिति राकेश सिन्हा,जिला उपाध्यक्ष परमहंस सिंह,जिला मंत्री प्रमोद कुमार,जिला संयोजक नमामि गंगे महेंद्र ओझा , छठू सिंह कुशवाहा,बलराम यादव,अभय कुमार,पशुपति नाथ द्विवेदी,अजय कुमार,विजय कुमार,सुनील ओझा, विशाल कुमार उपस्थित रहे।

https://youtu.be/FU7h7zL-wPM
https://youtu.be/5txTtsH-EfY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network