आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 08 दिसंबर 2021 : सासाराम। विगत कई दिनों से जिले में खाद की समस्या से जूझ रहे किसानों के समर्थन में राष्ट्रीय जनता दल किसान प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पोस्ट ऑफिस चौक पर विरोध प्रदर्शन करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। जिसका नेतृत्व राष्ट्रीय जनता दल किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विजय सिंह यादव के किया तथा राजद जिलाध्यक्ष गिरिजा चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि पूरे बिहार में रवि फसल की बुवाई अंतिम समय में चल रही है लेकिन अभी तक किसानों को डीएपी खाद नहीं मिल रहा है। जिससे किसान खून के आंसू रो रहे हैैं। विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधान महासचिव राज किशोर सिंह यादव, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह यादव, शमशुल हक अंसारी, विद्यासागर सिंह, हरि नारायण सिंह, जय शंकर शर्मा महासचिव, मुनीर आलम, जंभेश्वर चौधरी, विनोद सिंह, राम जी चौधरी, अनिल कुमार, सुनील कुमार, भोला सिंह, उमेश शर्मा, शेषनाथ यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

https://youtu.be/FU7h7zL-wPM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network