कांग्रेस पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में आज मल्लिकार्जुन खरगे निर्वचित घोषित हुए।

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 19 अक्टूबर 2022 : दिल्ली : कांग्रेस पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में आज मल्लिकार्जुन खरगे निर्वचित घोषित हुए। मअध्यक्ष पद के लिए अब तक 1939, 1950, 1977, 1997 और 2000 में चुनाव हुए हैं। इस बार पूरे 22 सालों के बाद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ है, इस बार का मतदान कई मायनों में ऐतिहासिक रहा क्योंकि इसके जरिए 1998 से सर्वाधिक लंबे समय तक पार्टी अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी के उत्तराधिकारी का चयन किया गया। बीच के दो साल 2017 और 2018 में राहुल गांधी अध्यक्ष थे। करीब 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर का कोई नेता देश की सबसे पुरानी पार्टी का अध्यक्ष चुना गया है। इस बार मुकाबला वरिष्ठ पार्टी नेताओं मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर के बीच रह है।

पार्टी मुख्यालय में मतगणना बुधवार सुबह निर्धारित समय 10 बजे के कुछ देर बाद 10.20 बजे शुरू हुई। इस मौके पर अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर के प्रस्तावक सांसद कार्ति चिदंबरम और कुछ अन्य चुनावी एजेंट मौजूद रहा।. दूसरे उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खरगे की तरफ से सांसद सैयद नासिर हुसैन और कुछ अन्य नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network