आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 04 फरवरी 2024 : बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं में शनिवार को सरकारी आवास में महिला जज ज्योत्सना राय का शव फंदे से लटका मिला। इसकी जानकारी होने पर पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर डीएम-एसएसपी समेत तमाम अधिकारी पहुंच गए।

https://youtu.be/wbm9rlA22ms?si=wFNs1lqGkwG7RV9Y

बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि जज ज्योत्सना राय शनिवार को जब न्यायालय नहीं पहुंचीं। उनके आवास का दरवाजा अंदर से बंद था। जब दरवाजा नहीं खुला तो उनके कर्मचारियों ने पुलिस और कंपाउंड में रहने वाले अन्य जजों को बताया, इससे तत्काल सभी लोग मौके पर पहुंच गए।

मौके पर पहुंचने पर उनका दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ा गया, तो कमरे में पंखे से लटकता हुआ शव बरामद किया। घटनास्थल से कुछ कागजात मिले हैं, जिसकी पड़ताल की जा रही है। अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network