आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 08 जुलाई 2022 : जापान : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर नारा प्रांत में जानलेवा हमला हुआ है। शिंजो आबे को एक सभा में भाषण देने के दौरान दो गोलियां मारी गई हैं। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गए हैं और उन्‍हें अस्‍पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि उनके जरूरी अंग काम नहीं कर रहे हैं। 

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर जानलेवा हमला हुआ। जापान के नारा शहर में भाषण के दौरान उन्हें गोली मार दी गई थी। गोली उनके सीने में लगी। स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया गया है कि उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि भर्ती कराते समय उनके शरीर में कोई हलचल नहीं हो रही थी।

शिंजो पर हमला शुक्रवार को जापान के समयानुसार दिन में 11.30 बजे हुआ। स्थानीय मीडिया एनएचके वर्ल्ड न्यूज के मुताबिक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आबे के भाषण के दौरान लगातार दो धमाके की आवाज सुनाई दी थी। जापान टाइम्स के अनुसार, शिंजो आबे पर उस समय हमला हुआ जब वह नारा की एक सड़क पर भाषण दे रहे थे। आबे ने अगस्त 2020 में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। खराब स्वास्थ्य की वजह से उन्होंने इस्तीफा दिया था।

पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है। भारत और जापान के बेहतर संबंधों में उनकी अहम भूमिका मानी जाती है।

https://youtu.be/P_MU5gk5YkA
https://youtu.be/dtGfLMsY2Ww

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network