आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 19 अक्टूबर 2022 : नासरीगंज(रोहतास) : थाना क्षेत्र के कैथी मुख्य नहर लाइन के समीप से स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर संध्या गश्ती में 31 लीटर देशी महुआ शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धंधेबाज में नगर के वार्ड 08 का अभिमन्यु कुमार और हरिहरगंज वार्ड 14 का प्रवीण चौधरी बताया जाता है। थानाध्यक्ष सुभाष कुमार ने बताया कि संध्या गश्ती के दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि महुआ शराब के साथ दो धंधेबाज आ रहे हैं। जिन्हें गुप्त सूचना के आधार पर कैथी मुख्य नहर के समीप से 31 लीटर महुआ शराब के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार धंधेबाज में अभिमन्यु कुमार के पास से 11 लीटर जबकि प्रवीण चौधरी के पास से 20 लीटर देशी महुआ बरामद की गई। दोनो को पकड़कर जेल भेज दिया गया है।