आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 03 जून 2023 : छपरा । सारण जिले के जनता बाजार थाना क्षेत्र के सेंदुआर गांव में एक यगोपवित समारोह में स्टेज शो के दरम्यान भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय को गोली लग गई जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। गोली गायिका के जांघ में लगी है। घटना के बाद गायिका को अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने बताया की गायिका अब खतरे से बाहर है व सुरक्षित है। घटना के बाद गायिका निशा ने स्टेज शो के अपने सभी बुकिंग को कैंसिल कर दिया है।

https://youtu.be/wbm9rlA22ms

जानकारी के मुताबिक सेन्दुआर गांव के घुसिया टोला में वीरेंद्र सिंह उर्फ नन्हे सिंह के यहां यगोपवित समारोह में कार्यक्रम के लिये निशा उपाध्याय को बुलाया गया था। कार्यक्रम में भोजपुरी गायिका के साथ चर्चित डांसर माही एवं मनीषा का भी प्रोग्राम शुरु हुआ। मंच पर कार्यक्रम के शुरुआत होने के साथ ही हर्ष फायरिंग शुरु हो गयी। मंच को महानगर की तर्ज पर सजाया गया था एवं विशेष प्रकार की लाइटिंग की व्यवस्था की गयी थी। स्टेज पर फास्ट म्यूजिक के बीच कार्यक्रम अपने परवान पर था व नीचे से गोलियां दागी जा रही थी। इसी में से एक गोली निशा के जांघ में लग गयी। घटना के बाद निशा को जब जलन व दर्द महसूस हुआ तब पता चला की उसे गोली लगी है। घटना के बाद निशा को प्राथमिक उपचार के बाद पटना के मैक्स हॉस्पीटल में भर्ती किया गया। घटना के बारे में स्थानीय पुलिस जनता बाजार ने अनभिज्ञता जाहिर किया है। प्रभारी थानाध्यक्ष नसरुद्दीन खान ने बताया की सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें घटना की जानकारी मिली है। घटना की जानकारी जुटायी जा रही है। किसी भी पक्ष ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिये आवेदन नहीं दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network