• एनएच के किनारे उगें झाड़ियां वह तेज रफ्तार बनी घटना का कारण।
  • एनएचएआई से पीड़ित व ग्रामीणों ने गति सीमा बोर्ड लगाने की मांग।

दावथ थाना क्षेत्र के मिर्जापुर होटल के समीप एनएच 120 पर अनियंत्रित बाइक सवार ने एक वृद्ध किसान को टक्कर मार दिया। आस पास के ग्रामीणों ने वृद्ध व्यक्ति को तत्काल इलाज के लिए निजी किल्नीक में ले जा रहे थे तभी रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक धान का बोझ खलिहान में रख कर वापस खेत में जा रहा था। तभी मलियाबाग की तरह से आ रहे अनियंत्रित बाइक ने जोरदार टक्कर मार दिया। मृतक किसान मिर्जापुर निवासी मुसाफिर सिंह उम्र 65 बताया जाता है।

घटनास्थल के समीप खेत में काम कर रहे मृतक के पुत्र दयाशंकर, मनोज कुमार सिंह, ग्रामीण राजेन्द्र सिंह ने बताया कि मलियाबाग की मृतक किसान मुसाफिर सिंह खलिहान में धान का बोझ रख कर वापस खेत में जा रहे थे। एनएच 120 पर दोनों तरफ कंटीली झाड़ियां होने के कारण दूर तक नहीं दिखाई दे रहा है। सड़क पार करने के क्रम में मलियाबाग की तरह से तेज गति से आ रहे एक अनियंत्रित बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार कर भाग निकला। परिजनों व ग्रामीणों द्वारा तत्काल निजी किल्नीक में ले जाया जा रहा था। तभी उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद गांव घर व क्षेत्र में शोक व रोष व्याप्त है। वहीं ग्रामीणों ने उक्त स्थल पर चालकों के सावधानी बरतें हेतु उपाय करने की मांग किया है। वहीं सीओ अजीत कुमार ने बताया कि इस संबंध में एनएचएआई द्वारा ही रोड़ पर गति सीमा के लिए कुछ किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network