आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 12 अप्रैल 2023 : डेहरी ओन सोन । बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक नियमावली 2023 में पूर्व से 100 नियोजित प्रारंभिक, माध्यमिक, उच्चत्तर माध्यमिक नियोजित शिक्षक एवं पुस्तकालय अध्यक्ष का सेवा सामंजन नहीं किया जाना 2018 सुबे के लाखों शिक्षको के साथ धोखा है। महागठवन्धन की सरकार अपने वादों को पूरा करने में विफल रही है। जिसके कारण बिहार के शिक्षकों में काफी आक्रोश है।
बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ सरकार के इस फैसले के विरुद्ध चरणवद्ध आन्दोलन का आगाज कर चुकी है। इसी कड़ी में प्रखण्ड मुख्यालय डिहरी में नई शिक्षक नियमावली – 2023 की प्रति जलाकर विरोध किया गया। जिसमें निम्नलिखित शिक्षक / शिक्षिका शामिल हुये। विकास कु रंजन प्रखंड अध्यक्ष ,सिनेश सिंह (उपाध्यक्ष, पंकज सिंह (सचिव) रवि रंजन कुमार (प्रखण्ड संयोजक), दिनेश शक्ति, बंटेश, राजीव रंजन, कुसुम देवी, सुषमा पाल, रजनी शर्मा, अंकित, अमित, विरेन्द्र पाल, जैनुल, अजय कुमार, पूनम कुमारी सहित कई शामिल थे।