आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 31 दिसंबर 2023 : करगहर रोहतास। थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में शनिवार की रात शराब तस्कर के घर छापेमारी करने करने गई पुलिस पर लोगों ने हमला कर दिया। जिसमें थानाध्यक्ष समेत चार पुलिस कर्मी घायल हो गए। जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है।थानाध्यक्ष विजय कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार की मध्य रात्रि शराब तस्कर अभियुक्त कुंदन पासवान के घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया। उसे छुड़ाने के लिए दर्जनों लोगों ने पुलिस बल पर इंट पत्थर एवं लाठी डंडे से हमला कर दिया। कई पुलिसकर्मी नाली में गिर गए। कुंदन पासवान पर पूर्व में शराब तस्करी के मामले में प्राथमिक की दर्ज की गई है। हमले के बाद कुंदन को ग्रामीण छुड़ा ले गए। पुलिस ग्रामीणों द्वारा किए गए हमले के बाद वहां से भाग खड़ी हो गई। घायल पुलिस कर्मियों में थानाध्यक्ष के अलावा जसवंत कुमार कांस्टेबल जसवंत कुमार महिला सिपाही वर्षा कुमारी एवं चौकीदार धर्मेंद्र कुमार शामिल है। थानाध्यक्ष के अनुसार महिला सिपाही वर्षा कुमारी के साथ कुछ लोगों ने बदतमीजी भी की। पुलिस ने इस मामले में 19 लोगों को नामजद एवं 20 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज की गई है। पुलिस अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

https://youtu.be/wbm9rlA22ms?si=wFNs1lqGkwG7RV9Y

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network