12 घंटे पूछताछ के बाद पुलिस ने लिया एक्शन
रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 10 अक्टूबर 2021 : लखीमपुर खीरी कांड में आखिरकार केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटा आशीष गिरफ्तार कर लिया गया। लगभग 12 घंटे की पूछताछ के बाद पुलिस ने आशीष मिश्र को गिरफ्तार कर लिया। कांड मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के घर पर शुक्रवार को दूसरा नोटिस चस्पा होने के बाद मामले में मुख्य आरोपी आशीष मिश्र मोनू शनिवार को क्राइम ब्रांच के दफ्तर में पर्यवेक्षण समिति के सामने पेश हुआ। देर रात करीब 12 घंटे की पूछताछ के बाद जांच टीम ने आशीष को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि आशीष को जांच में सहयोग न करने पर गिरफ्तार किया गया है।