रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 09 अक्टूबर 2021 : डालमियानगर : शुक्रवार की देर शाम को थाना क्षेत्र के न्यू एरिया मुहल्ले में छापेमारी कर एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया, डेहरी नगर थाने के एएस आइ गजेन्द्र कुमार झा ने गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना पर छापेमारी कर पांच लिटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार न्यू एरिया निवासी हिरा लाल गुप्ता के पुत्र बिषणु कुमार नामक धंधेबाज के खिलाफ मधनिषेध अधिनियम प्राथमिकी दर्ज कर शनिवार को जेल भेज दिया गया।