रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 14 नवम्बर 2021 : करगहर रोहतास। करगहर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती ने एक युवक पर दुष्कर्म करने का मामला स्थानीय थाने में दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल ने बताया कि युवती द्वारा एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार युवक कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बना चुका है। पुलिस के अनुसार यह प्रेम प्रसंग का मामला है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच में जुट गई है।