आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 22 दिसम्बर 2022 : सासाराम : सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कठ्ठ डेहरी गांव में बुरी बात को लेकर हुई गोलीबारी में देवेंद्र दुबे बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल देवेंद्र दुबे के परिजनों के बयान पर 6 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रहे हैं