आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 29 मई 2023 : गुवाहाटी: असम के गुवाहाटी में बीती रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें सात छात्रों की मौत हो गई। दुर्घटना गुवाहाटी के जलुकबारी इलाके की बताई जा रही है। हादसे में घायल हुए बाकी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक ये सभी लोग एक स्कॉर्पियो कार में सवार थे, जिनकी गाड़ी बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराई। गुवाहाटी संयुक्त पुलिस आयुक्त थुबे प्रतीक विजय कुमार ने घटना को लेकर ज्यादा जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच के मुताबिक, घटना में सातों मृतक छात्र हैं। यह घटना जालुकबाड़ी इलाके में हुई थी।’

इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र थे कार सवार

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दुर्घटना में मारे गए कार सवार सभी लोग इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र थे। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो कार में दस छात्र सवार थे। इनकी गाड़ी बेकाबू होने के बाद पहले डिवाइडर से टकराई फिर जालुकबाड़ी फ्लाईओवर पर खड़ी बोलेरो पिक अप वैन में जा घुसी। घटना में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि बाकी तीन बुरी तरह से घायल हो गए। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।

https://youtu.be/LGY0sfVjKGo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network