https://youtu.be/wbm9rlA22ms

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 29 मई 2023 : अररिया : नगर थाना क्षेत्र के कुशियारगांव नया टोला में पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या और शव को गड्ढे में छिपा देने के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने मामले में कोचगामा के नया टोला के रहने वाले अप्राथमिकी अभियुक्त अमित कुमार ऋषिदेव पिता -स्व.छोटे लाला ऋषिदेव को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने इनके पास से खून से सना हुआ कपड़ा बरामद किया।

अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए अमित कुमार ऋषिदेव के पास से खून से सना हुआ कपड़ा भी बरामद किया गया है।मामले में जानकारी देते हुए अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह के नेतृत्व में गठित स्पेशल पुलिस टीम ने वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान का सहारा लेते हुए आरोपित अभियुक्त को पकड़ा है।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

https://youtu.be/LGY0sfVjKGo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network