आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 08 सितम्बर 2022 : करगहर रोहतास। प्रखंड परिसर में गुरुवार को राजद नेता पूर्व प्रखंड प्रमुख सह पैक्स अध्यक्ष विजेंद्र यादव की निर्मम हत्या पर विभिन्न संगठनों ने शोक सभा का आयोजन किया। मुखिया संघ, डीलर एवं पंचायत समिति की ओर से शोक सभा का आयोजन कर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। सभी लोगों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए खासकर करगहर प्रखंड के लिए राजनीतिक रूप से अपूरणीय क्षति बताया। मुखिया संघ की ओर से आयोजित शोक सभा की अध्यक्षता संघ अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह एवं डिलर संघ की ओर से प्रखंड अध्यक्ष जनार्दन उपाध्याय ने की। वहीं पंचायत समिति की ओर से भी शोक सभा का आयोजन किया गया। तीनों संघों की ओर से दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की गई। शोक सभा में पूर्व जिला पार्षद शकील अहमद, मुखिया राजू कुमार सिंह जगनारायण पासवान, निरंजन चौरसिया, डब्लू कुमार साह, सुनीता देवी, विभा देवी, जोगेंद्र सिंह, पिंटू कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार सिंह, गुलबासो पांडेय, अभिमन्यु पासवान, वरुण कुमार सिंह, जूही कुमारी, सिपाही जी, लालबाबू कुमार, अवध बिहारी राय, रामवेलास राम, अशोक कुमार सिंह, कामता साह, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी श्रीराम मिश्रा, डीलर संघ के प्रखंड अध्यक्ष जनार्दन उपाध्याय, डीलर देवेंद्र सिंह, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, बबन पांडेय, श्याम बिहारी साह, सुनील कुमार, बलराम सिंह, रामाशंकर सिंह,उप प्रमुख धर्म शिला देवी, धनजी चौधरी, रमेश कुमार राम, शशि कुमार पाठक, रविंद्र कुमार सिंह, रमता सिंह, वीरेंद्र लाल, गुड्डू तिवारी, धनजी यादव सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network