आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 1 सितम्बर 2022 : दावथ : दावथ (रोहतास)थाना क्षेत्र के देवढी़ गांव से एक माह पूर्व गोली कांड के अभियुक्त को एक पक्ष लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है। वहीं उक्त अभियुक्त के पास से देशी हथियार भी बरामद हुई है। डीएसपी शशिभूषण सिंह ने बताया कि देवढी़ गांव में विगत 30 जुलाई को पुर्व विवाद में मारपीट व गोलीबारी किया गया था। जिसमें तीन लोग जख्मी हो गए थे। उसी कांड के नामजद अभियुक्त इंदल पाण्डेय उर्फ घुरहू पाण्डेय को पीड़ित पक्ष द्वारा पकड़ कर पुलिस को सौंपा गया है। पुलिस कागजी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network