आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 31 जनवरी 2022 : दरियापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के हरना स्थित एक सीएसपी संचालक ने हथियार के बल पर दो लाख रुपए लूट लेने का आरोप लगाया है।हालांकि पुलिस लूट से साफ इंकार कर रही है।पुलिस का कहना है कि जमीनी विवाद में पड़ोसी को फंसाने के लिए संचालक द्वारा साजिश रची गई है।ग्रामीण भी लूट से इनकार कर रहें है।गौरतलब हो कि हरना में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का एक सीएसपी है।जिसका संचालन संजीव कुमार करता है।दोपहर में जमीनी विवाद में पुलिस उसके घर पर गई थी ओर मामले को सुलझा कर लौट आई।लेकिन शाम में संचालक ने चार लोगों पर सीएसपी से हथियार के बल पर दो लाख रुपए लूट लेने का आरोप लगाते हुए थाने में एक लिखित शिकायत की है।समाचार लिखे जाने तक एफआईआर दर्ज नही हुई थी।