आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 31 जनवरी 2022 : धनगरहा : धनगरहा में दो की संख्या में आये अपराधियों ने एक युवक को गोली मार जख़्मी कर दिया। गम्भीर रूप से जख़्मी युवक को आसपास के लोगों ने आनन फानन में रेफ़रल अस्पताल बनियापुर में भर्ती कराया। युवक की गम्भीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उसे छपरा रेफर कर दिया। जहां से पुनः उसे पटना रेफर कर दिया गया है। जख़्मी युवक गांव के ही रामनाथ महतो का 25 वर्षीय पुत्र धनन्जय महतो बताया जाता है। रेफ़रल अस्पताल बनियापुर के चिकित्सा प्रभारी डॉ.एपी गुप्ता के अनुसार युवक को बाएं तरफ छाती में तथा दाहिना हांथ में गोली लगी है। घटना के कारणों का स्पष्ठ जानकारी नहीं मिल रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से एक खोंखा बरामद किया है। पुलिस घटना की बाबत अनुसन्धान में जूटी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जख़्मी युवक अपने माता पिता के साथ पुल के निकट ही आलू की खेत में काम कर रहा था। आलू को नुकसान होने से बचाने के लिए वह आसपास के पेड़ों पर मौजूद बंदर को भगाने में जूटा था। बंदरों को भगाने के क्रम में वह सड़क पर आ गया था। इधर, सड़क पर पहले से ही दोनो अपराधी टहल रहे थे। युवक को सड़क पर आते देख दोनों ने बंदर मारने से मना किया। युवक अभी कुछ समझ पाता कि तभी दोनो ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग में युवक को दो गोलियां लगी है। गोली लगने के बाद जख़्मी युवक खून से लथपथ होकर सडक़ पर ही गिरकर तड़पने लगा। सड़क पर बेटे को तड़पते देख मां मालती देवी शोर मचाने लगी। जिसके बाद लोग घटना स्थल पर पहुंचे थे। 

गम्भीर रूप से जख़्मी युवक को आसपास के लोगों ने आनन फानन में रेफ़रल अस्पताल बनियापुर में भर्ती कराया। युवक की गम्भीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उसे छपरा रेफर कर दिया। जहां से पुनः उसे पटना रेफर कर दिया गया है। जख़्मी युवक गांव के ही रामनाथ महतो का 25 वर्षीय पुत्र धनन्जय महतो बताया जाता है। रेफ़रल अस्पताल बनियापुर के चिकित्सा प्रभारी डॉ.एपी गुप्ता के अनुसार युवक को बाएं तरफ छाती में तथा दाहिना हांथ में गोली लगी है। घटना के कारणों का स्पष्ठ जानकारी नहीं मिल रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से एक खोंखा बरामद किया है। पुलिस घटना की बाबत अनुसन्धान में जूटी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जख़्मी युवक अपने माता पिता के साथ पुल के निकट ही आलू की खेत में काम कर रहा था। आलू को नुकसान होने से बचाने के लिए वह आसपास के पेड़ों पर मौजूद बंदर को भगाने में जूटा था। बंदरों को भगाने के 
क्रम में वह सड़क पर आ गया था। इधर, सड़क पर पहले से ही दोनो अपराधी टहल रहे थे। युवक को सड़क पर आते देख दोनों ने बंदर मारने से मना किया। युवक अभी कुछ समझ पाता कि तभी दोनो ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग में युवक को दो गोलियां लगी है। गोली लगने के बाद जख़्मी युवक खून से लथपथ होकर सडक़ पर ही गिरकर तड़पने लगा। सड़क पर बेटे को तड़पते देख मां मालती देवी शोर मचाने लगी। जिसके बाद लोग घटना स्थल पर पहुंचे थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network