आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 04 दिसंबर 2021 : दरियापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के शीतलपुर कोठी में दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर फायरिंग की गई।जिसमें दोनों पक्षों के एक एक ब्यक्ति के घायल होने की सूचना है।दोनो घायलों का इलाज अन्यत्र हो रहा है।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय व दिघवारा पुलिस के साथ सोनपुर डीएसपी अंजनी कुमार ने घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है।इस सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार विवादित जमीन पर पहले से केस चल रहा था।जिसमें बताया जा रहा है कि एक पक्ष की हाई कोर्ट से डिग्री हो चुकी है।वह पक्ष खेत की बुआई कर रहा था।इसी बीच दूसरे पक्ष के लोग पहुँच गए और दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई।इसके बाद वहां दहशत का माहौल हो गया।लोग इधर उधर भागने लगे।डीएसपी ने बताया कि फायरिंग की सूचना मिली है।लेकिन अभी तक किसी पक्ष द्वारा लिखित शिकायत नही की गई है।पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है।कानून को हाथ मे लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्सा नही जाएगा।

https://youtu.be/5txTtsH-EfY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network