आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 23 अगस्त 2022 : तिलौथू /रोहतास : तिलौथू थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से पुलिस ने 61 लीटर शराब के साथ सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तिलौथू थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से पुलिस ने 61 लीटर शराब के साथ सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष कृपाल जी ने बताया कि तिलौथू थाना क्षेत्र के महाराजगंज गांव से नशे की हालत में महाराजगंज निवासी अंकुर उपाध्याय को गिरफ्तार किया गया। इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के पटनवा गांव निवासी शिवपूजन पाल को भी नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया।