आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 23 अगस्त 2022 : नौहट्टा। स्थानीय प्रखंड कार्यालय मे व्यापार मंडल के अध्यक्ष व सदस्यों के चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन पुरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बारह लोगो ने नामांकन किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष के लिए प्रदीप कुमार सिंह व संजय सिंह ने दो प्रतियों में नामांकन किया वहीं कार्यकारिणी के सदस्य पद के लिए रामचंद्र सिंह यादव राजेंद्र सिंह उपदेश्वर सिंह राजनाथ उरांव सुरेश राम सावित्री देवी अमित कुमार मिश्र दिनेश प्रसाद चंद्रदीप महतो ने नामांकन किया। नामांकन को लेकर प्रखंड मुख्यालय पर हजारों की संख्या मे लोग जमा होकर अपने प्रत्याशी के विजय के नारा लगा रहे थे। आरओ अनुराग आदित्य ने बताया कि चौबीस अगस्त को समीक्षा सताईस को नाम वापसी व तीन सितंबर को मतदान व मतगणना की जाएगी ।मौके पर कॉपरेटिव के स्टेट चेयरमैन रमेश चंद्र चौबे उप प्रमुख रविन्द्र राम भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष श्रीराम सिंह जिप सदस्य सुदामा राम,पूर्व प्रमुख रमेन्द्र राम पैक्स अध्यक्ष लाल बाबु सिंह दिनेश सिंह अखिलेश सिंह मुखिया प्रतिनिधि उम्मत रसूल भानू मिश्रा, पूर्व मुखिया श्रीराम सिंह रामचन्द्र यादव बलराम सिंह,रामप्रवेश राम देवनंदन महतो, ,गुड्डु सिंह, श्रवण यादव,भोला चन्द्रवँशी बीडीसी राजेश यादव नितेश सिंह सियाराम सिंह विशाल सिंह हरेंद्र सिंह लालबन्दे तिवारी दीपू सिंह जैकी सिंह बबलू पाठक चाँद चौबे कुलदीप चौधरी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network