आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 10 दिसंबर 2021 : सासाराम। शहर स्थित श्री शंकर महाविद्यालय के समीप रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या का प्रयास कर रहे एक परिवार की मां और उसकी 4 बेटियां ट्रेन की चपेट में आने पर गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना शुक्रवार कि सुबह घटित हुई जहां स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए नगर थानाध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह ने बताया कि सुबह तकरीबन 8 बजे के आसपास ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला व उसकी 4 बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। जिसमें शामिल सभी घायलों की पहचान कर ली गई है। जिनमें अखिलेश सिंह की 35 वर्षीय पत्नी कुंती देवी, 18 वर्षीय पुत्री प्रीती कुमारी, 15 वर्षीय पुत्री रेणुका कुमारी, 10 वर्षीय पुत्री सोनी कुमारी एवं 16 वर्षीय पुत्री मीलू कुमारी शामिल है।

https://youtu.be/FU7h7zL-wPM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network