चुनचुन सिंह हुरका के नए पैक्स अध्यक्ष निर्वाचित। अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शेषनारायण तिवारी को 95 मतों से किया पराजित
रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 04 अप्रैल 2021 : तिलौथू(रोहतास) : गत डेढ़ वर्ष से तिकड़म व दांवपेंच में फंसे हुरका पैक्स का चुनाव आखिरकार सम्पन्न हो गया। तिलौथू प्रखंड के हुरका पैक्स का चुनाव शनिवार को संपन्न हो गया जिसके बाद देर रात नतीजे निकले जिसमें पचावन विकास मोर्चा के संयोजक रवि रंजन उर्फ चुनचुन सिंह ने 95 मतों से विजय हासिल किया। हुरका पैक्स चुनाव में पंचवन विकास मोर्चा के संयोजक कुमार रवि रंजन उर्फ चुनचुन सिंह को मतदाताओं ने विजयी बनाया है।रविवार को हुरका ग्रामवासी पैतृक आवास पर बधाई देने वाले लोगो का तांता लगा रहा। जिसमे बिहार विधान परिषद के सभापति, विधान पार्षद संतोष कुमार सिंह, सोनभद्र लायंस क्लब डेहरी के अध्यक्ष लायन केवल कुमार, समाजसेवी आलोक सिंह, कॉपरेटिव चेयरमेन रमेश चौबे सहित अनेको माननीय लोगों ने दूरभाष पर पैक्स अध्यक्ष चुनचुन सिंह को बधाई दिये।चुनचुन सिंह ने भावुक हो कर कहा- जनता ने मेरे द्वारा जनता के लिए किए गए समर्पण वाले संघर्ष को गले लगा लिया, मेरे कार्यकर्ताओं के अथक संघर्ष ने मुझे आज जनता के सामने बौना साबित कर दिया, आज जनता जीत गयी चुनचुन सिंह हार गया। चुनचुन सिंह को कई लोगों ने बधाई दी। वही इस पूरे पैक्स चुनाव में हूरका पंचायत हॉट सीट बना रहा ।जहां चुनचुन सिंह को 728 वोट ,शेष नारायण तिवारी को 635, सोनू यादव को 444, मृत्युंजय कुमार को 284,शिव शंकर शाह को 82 और अमित कुमार को 14 वोट मिले।