रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 04 अप्रैल 2021 : डेहरी-ऑन-सोन । रंगमंच की दुनिया में छाने वाले सन्नाटे को भरने का काम अभिनव कला संगम जैसी संस्था करती है। यही कारण है, कि देश स्तर पर रंगमंच के कलाकारों को एकजुट करने में लगातार अभिनव कला संगम की भूमिका की चर्चा होती है। उक्त बातें पूर्व जिला पार्षद सह कवि रामनाथ सिंह ने शनिवार की देर शाम हिंदी रंगमंच दिवस पर अभिनव कला संगम द्वारा आयोजित विचार गोष्ठी के संबोधन में कहीं। वर्तमान समय में रंगमंच का महत्व शीर्षक पर उन्होंने रंग मंच के प्रति लोगो के उदासीनता पर चिंता जाहिर किया। साहित्यकर ब्रजेश कुमार ने कहा कि रंग मंच जीवन को वास्तविक चित्रण कर लोगो को वास्तविकता से रूबरू कराने का कार्य करता है। वर्तमान समय में रंगमंच में छा रहे सन्नाटे मैं आवाज भरने का काम अभिनव कला संगम जैसी संस्था करती है। मनुष्य का जीवन भी एक रंगमंच है। सामाजिक सरोकार से लेकर समाज को जागृत करने व सामाजिक विकास में रंगमंच की बहुत बड़ी भूमिका होती है। वर्तमान युवा पीढ़ी को भौतिकता बाद के भटकाव के बजाय रंगमंच से जुड़ना चाहिए। अकस संस्थापक रमेश चंद्र गुप्ता उर्फ काका भैया ने कहा कि रंगमंच संस्कृतियों को जोड़ने का कार्य करती है। देश कि संस्कृति को बचाने का सबसे उत्तम माध्यम रंग मंच है। देश के सभी कलाकार अपने अपने क्षेत्रों के संस्कृति को प्रस्तुत कर देश के लोगो को अपने अपने संस्कृति से रूवरू कराने व जोड़ने का कार्य करते है। साहित्यकार बिट्टू कुमार व राणा अवधूत ने कहा कि रंग मंच सांस्कृतिक चेतना को जिंदा रखने का कार्य करती है। आज कि तड़क-भड़क कि दुनिया में रंग मंच अपनों से जोड़कर लोगो के सामने वास्तविकता प्रस्तुत करने का कार्य करती है। उपस्थित सभी लोगो ने अभिनव कला संगम द्वारा वर्षों के कर रहे रंगमंच के आयोजन पर बधाइयां दी। तथा उपस्थित लोगो ने कहा कि अभिनव कला संगम द्वारा किया गया कार्य हमेशा से सराहनीय रहता है। परिचर्चा में उपस्थित सभी अतिथियों को संस्था द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया शहर के बारह पत्थर निवासी 3 माह पूर्व दिवंगत रंगमंच के बड़े कलाकार गुप्तेश्वर ठाकुर के पुत्र राकेश कुमार को संस्था द्वारा मोमेंटो का अंग वस्त्र देकर सोन गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। साहित्यकार बिट्टू कुमार, नंदन कुमार आदि ने भी अपना विचार रखा। अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष कौशलेंद्र कुशवाहा, संचालन महासचिव कमलेश कुमार व धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष शशि श्रीवास्तव ने किया। विचार गोष्ठी में अन्य लोगों के अलावा डेहरी अनुमंडल विधिक संघ अध्यक्ष रमाकांत दुबे, मनोज अज्ञानी, बृजमोहन सिंह, संस्था निदेशक प्रो रणधीर सिन्हा, इंद्र कुमार बाघा, संतोष नीरज, संजय यादव, कुंदन यादव, संजय सिंह, विजय चौरसिया, शंभू गुप्ता, रवि तिवारी, उर्मिला देवी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network