ठंड से ठिठुरते असहाय जनों के बीच संत पाॅल स्कूल के विद्यार्थियों ने किया कंबल वितरण |

कुल 26 असहाय जनों के बीच कंबल वितरण |

सासाराम, 13 दिसम्बर। कड़ाके की कनकनी भरी ठंड में ठंड से ठिठुरते वृद्ध- वृद्धाओं, विकलांग व असहाय जनों के बीच संत पाॅल स्कूल के विद्यार्थियों ने शनिवार की रात स्थानीय स्टेशन परिसर, महावीर मंदिर एवं सड़कों के किनारे पड़े हुए जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। विद्यालय के चेयरमैन डॉ एस पी वर्मा, सचिव वीणा वर्मा, प्रबंधक रोहित वर्मा एवं प्राचार्या आराधना वर्मा ने शिक्षकों के साथ विद्यार्थियों को कंबल वितरण करने के लिए संध्या बेला में विद्यालय परिसर से रवाना किया।


उक्त अवसर पर चेयरमैन डॉ एस पी वर्मा ने कहा कि गरीब एवं असहाय लोगों को ठंड से बचाने के लिए विद्यालय द्वारा विगत कई वर्षों से अनवरत गर्म ऊनी कपड़ों, कंबल व खाद्यान्न का नि: शुल्क वितरण किया जाता रहा है। इस वर्ष भी संत पाॅल स्कूल के द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद असहाय जनों के बीच कंबल वितरण करना सेवा की भावना से ओत-प्रोत है। यहाँ के विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के अलावा सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में भी भागीदारी सुनिश्चित करायी जाती है। जो अपने आप में अनूठा है।


कंबल वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षक- शिक्षिकाओं का भरपूर योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network