परिभ्रमण के लिए बस से किसान को रवाना करते जिला कृषि पदाधिकारी व अन्य

रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : सासाराम : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर के तत्वावधान में दो दिवसिय आयोजित  किसान मेले के परिभ्रमण के लिए जिले के 146 किसान रविवार को रवाना हुए|  जिसे जिला कृषि पदाधिकारी ने हरी झंडी दिखा किसानों को रवाना किया | जिला कृषि पदाधिकारी सह आत्मा के परियोजना निदेशक संजय नाथ पदाधिकारी ने बताया कि विश्वविद्यालय में 7 से 9 फरवरी तक आत्म निर्भर गांव स्वाभिमान किसान मेले का आयोजन किया गया है| जिसमें  किसान विभिन्न प्रकार की खेती के गुर व कृषि यंत्र के संचालन के बारे में जानकारी  प्राप्त करेंगे| किसान मेले में विभिन्न प्रकार की खेती की प्रदर्शनी व कृषि यंत्र मेले में विभिन्न प्रकार की जानकारियां प्राप्त कर जिले में लौटेगे| जिससे आधुनिक कृषि क्षेत्र में विस्तार होगा. किसानों के साथ कृषि अधिकारियों के साथ भेजा गया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network