आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 26 अक्टूबर 2022 : सासाराम : कायस्थ समाज की एक बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता श्री दिनेश सिन्हा जी के द्वारा की गई । इस बैठक में कायस्थ समाज द्वारा होने वाले सामूहिक चित्रगुप्त भगवान के पूजा पर चर्चा हुई । इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष रजनीश कुमार वर्मा के नेतृत्व में श्री चित्रगुप्त भगवान का सामूहिक पूजन दिनांक 27/10 /2022 दिन गुरुवार को होगा जिसके लिए मु०- कोठा टोली (भूली बाबू के फाटक) से मु०- आलमगंज के लिए पूजा हेतु शोभायात्रा निकाली जाएगी । कायस्थ समाज द्वारा पूर्व से मु०- कोठा टोली (भूली बाबू के फाटक)से आलमगंज चित्रगुप्त मंदिर सामूहिक पूजा करने हेतु शोभायात्रा निकालने की परंपरा है जिसमें सासाराम के सभी चित्रांश (कायस्थ) बंधु भाग लेते हैं।

आज की इस बैठक में विनोद बिहारी सिन्हा उर्फ बिल्लू लाल, सोनू सिन्हा, मनोज सिन्हा, अंकुर श्रीवास्तव, पवन लाल, अजय लाल, अशोक सिन्हा, प्रकाश सिन्हा, विकास सिन्हा विशाल सिन्हा, पंकज सिन्हा, गोपाल प्रसाद, उमेश श्रीवास्तव, अनिल कुमार सिन्हा उर्फ झनझन लाल, रवि लाल, कंचन श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव उज्जवल श्रीवास्तव, विनोद बिहारी सिन्हा उर्फ भोला जी, सानू सिन्हा, अश्वनी श्रीवास्तव, संजय लाल, अभिजीत प्रवीण, अंकित पराग अंजनी कुमार उर्फ पुतुल जी, सुजीत सिन्हा रतन कुमार वर्मा, दिनेश प्रसाद वर्मा, अमरेंद्र नारायण सिन्हा आदि चित्रांश बंधुओं शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network