आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 19 अप्रैल 2022 : सासाराम : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी , रोहतास , श्री धर्मेन्द्र कुमार द्वारा evm/vvpat वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया गया। ज्ञातव्य है कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देश के आलोक में , ज़िले के evm/vvpat वेयरहाउस का प्रत्येक माह मासिक निरीक्षण एवं प्रत्येक तीन माह पर त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया जाता है। उक्त निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी महोदय ने evm/vvpat के रख- रखाव एवं वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया एवं मौके पर उपस्थित ज़िला उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं evm नोडल पदाधिकारी सह अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी को कई आवश्यक निर्देश दिए। उक्त निरीक्षण के दौरान ज़िले के विभिन्न मान्यताप्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव यथा CPI M सचिव श्री सत्तार अंसारी, एनसीपी जिलाध्यक्ष श्री आशुतोष सिंह, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी(पारस) के श्री राजेन्द्र पासवान,राजद उपाध्यक्ष श्री शम्सुल हक़ अंसारी,भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष श्री सुनील तिवारी, बीजेपी के ज़िला संयोजक,चुनाव आयोग सेल, श्री प्रभाकर तिवारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network