आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 19 अप्रैल 2022 : सासाराम रोहतास। सासाराम स्थित भाजपा कार्यालय पर जिला भाजपा महिला मोर्चा की बैठक की गई ।इस बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सुनीता गुप्ता ने किया।इस बैठक में आगामी 23 अप्रैल को होने वाली सवतंत्रा संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह की विजय उत्सव और 75 हजार राष्ट्रीय तिरंगा रैली जो वर्ल्ड रिकार्ड बनाने वाला है ।को सफल बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया।जिसमे मुख्य रूप से महिला मोर्चा के प्रभारी अनिता यादव द्वारा महिला मोर्चा से करीब दो हजार महिलाएं को होने वाले विजय उत्सव में शामिल होने की बात कही गई।उन्होंने सभी लोगो से अपील किया की महिला मोर्चा के सभी लोगो को अपने आस पास की महिला बहनों को इस विजय उत्सव में शामिल होने के लिए उत्प्रेरित कर इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जगदीश पुर की पावन धरती पर पहुंच कर इसे सफल बनाने का काम करे।इस अवसर पर रेखा देवी,पूनम देवी,शशिबाला देवी,गीता देवी,इंदु देवी,प्रमिला देवी,पूर्णिमा श्रीस्वास्त ,रंजना कुंवर,सहित महिला मोर्चा की कई महिला उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network